फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating in exam at solan baddi.

भाई के लिए भाई ने ये क्या कर डाला?

Tue, 17 Mar 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 17 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
cheating in exam at solan baddi.

बद्दी परीक्षा केंद्र में कुल्लू का एक युवक अपने मौसी के बेटे का पेपर देते हुए पकड़ा गया है। मामला हिमाचल के स्कूल जिले का है। स्कूल प्रशासन ने युवक को बद्दी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद उत्तर पुस्तिका को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक परीक्षा केंद्र बद्दी में दसवीं की संस्कृत की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र में कुल्लू का युवक अपनी मौसी के बेटे का पेपर देने चला गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पेपर आधा हो गया था। परीक्षा केंद्र में बच्चों के हस्ताक्षर लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


आरोपी के हस्ताक्षर मैच नहीं हुए, न ही एडमिट कार्ड में लगी फोटो उससे मिली। परीक्षा केंद्र के प्रभारी ने इसकी सूचना स्कूल के प्रधानाचार्य राधा कृष्ण को दी। सभी अध्यापकों ने जब उक्त छात्र को पहचानने से इंकार किया तो बद्दी पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के अतिरिक्त थाना प्रभारी अनिल ठाकुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया है। वह अपनी मौसी के बेटे का पेपर दे रहा था। इस बात का खुलासा छात्र के एडमिट कार्ड से हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 419, 120 बी व 7 एचपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed