फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Home Guard kills wife and daughter, turns himself in at police station

Lucknow News: होमगार्ड ने की पत्नी-बेटी की हत्या, खुद पहुंचा थाने

Sat, 10 Oct 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Home Guard kills wife and daughter, turns himself in at police station
श्यामा दुलारी और उनकी बेटी पूजा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
लखनऊ। कृष्णानगर के भोलाखेड़ा निवासी होमगार्ड रवींद्र शंकर ने बृहस्पतिवार रात पत्नी श्यामा दुलारी (55) और बेटी पूजा (32) की सोते समय मोबाइल चार्जिंग के केबल से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया। पुलिस की अब तक की जांच में पारिवारिक कलह में दोहरे हत्याकांड की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी मुश्ताक अहमद के अनुसार, रवींद्र शंकर का भोलाखेड़ा में दो मंजिला मकान है। भूतल के एक कमरे में उसकी तलाकशुदा बेटी पूजा और दूसरे में दूसरी बेटी प्रिया व पूजा की छह वर्षीय बेटी काव्या रहती हैं। पहली मंजिल पर बने कमरे में रवींद्र और उसकी पत्नी श्यामा रहते थे।
विज्ञापन

पहले पत्नी, फिर बेटी को मारा
पूछताछ में रवींद्र शंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 3:00 से 3:30 बजे के बीच उसने पहले जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही पत्नी की केबल से गला कसकर हत्या की। इसके बाद वह पूजा के कमरे में पहुंचा और उसकी भी उसी केबल से गला कसकर जान ले ली। इस दौरान दूसरे कमरे में सो रही प्रिया और काव्या को घटना की भनक तक नहीं लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद रवींद्र वापस अपने कमरे में आ गया। कुछ देर खामोश बैठने के बाद उसने गुजरात में रह रही तीसरी बेटी रूबी को फोन कर श्यामा और पूजा की हत्या करने की बात बताई। रूबी ने पारा निवासी भाई विनय को फोन कर घटना के बारे में बताया। शुक्रवार सुबह छह बजे रवींद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर पत्नी और बेटी की हत्या करने की सूचना दी। इसके बाद बाद वह खुद कृष्णानगर थाने पहुंच गया, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल और मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में लिए
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, कृष्णानगर इंस्पेक्टर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया केबल और तीन मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए। इस बीच विनय पत्नी पूनम और तीन वर्षीय बेटे के साथ पहुंच गया। प्रिया की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed