{"_id":"42166bf22ffc8d55308860bdc26c6fba","slug":"cheating-case-against-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर ने अपने ही बैंक में कर डाला लाख्ााें का गोलमाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर ने अपने ही बैंक में कर डाला लाख्ााें का गोलमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Mar 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने मालरोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ब्रांच के पूर्व असिस्टेंट मैनेजर समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। असिस्टेंट मैनेजर पर आरोप हैं कि उन्होंने बैंक के तीन अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 6 लाख का घपला किया था।
विज्ञापन
विजिलेंस ने बैंक के एजीएम की शिकायत पर शिमला थाने में यह मामला दर्ज किया है। विजिलेंस के अनुसार मैनेजर ने 2004 और 2007 में हुए लेन देन में अनियमितताओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले इस मामले की जांच जिला पुलिस के पास थी, लेकिन मामला भ्रष्टाचार का होने के कारण आगामी जांच के लिए विजिलेंस को सौंपा गया।
जल्द आरोपियों से पूछताछ करेगी विजिलेंस
मंगलवार को इस मामले में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आगामी जांच में विजिलेंस संबंधित शाखा से रिकॉर्ड लेगी।
यह रिकॉर्ड 2004 से लेकर 2007 के दौरान हुए लेन देन से संबंधित है। पुख्ता सबूत मिलते ही इन आरोपियों से पूछताछ भी की जाएगी।
इस दौरान कुछ और आरोपी भी बेनकाब हो सकते हैं। फिलहाल जांच एजेंसी ने तफ्तीश शुरू कर दी है।