फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cheating by creating fake site mastermind arrested in Hyderabad

फर्जी साइट बनाकर लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड हैदराबाद में गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2020 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गारली (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गारली (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jan 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
cheating by creating fake site mastermind arrested  in Hyderabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

फर्जी वेबसाइट बनाकर लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद अब हमीरपुर पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड समेत दो आरोपियों को हैदराबाद में दबोचा है। पुलिस टीम ठगी के आरोपियों को शीघ्र बड़सर लाने की तैयारी कर रही है। बड़सर के चंबेह गांव के एक पूर्व सैनिक को आरोपियों ने लगभग 14.42 लाख का चूना लगाया था। आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति को मोबाइल के माध्यम से ईनाम में गाड़ी निकलने का लालच देकर कभी पंजीकरण तो कभी प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

विज्ञापन


अपने साथ ठगी का अंदेशा होने पर पीड़ित ने बड़सर थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। जाल बिछाकर दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर बड़सर पुलिस ने कोर्ट से पुलिस रिमांड हासिल की। पुलिस की एक टीम मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए हैदराबाद पहुंची। यहां पुलिस के हत्थे दो अन्य शातिर चढ़े। सूत्रों के मुताबिक मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन


हैदराबाद पहुंचे एसएचओ बड़सर कुलदीप शर्मा ने बताया कि गिरोह के दो सदस्य काबू में आए हैं। संदीप कुमार उर्फ आर्यन व माणिक चंद बिहार के रहने वाले हैं। शीघ्र पुलिस टीम इन्हें हिरासत में लेकर बड़सर के लिए रवाना होने वाली है। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि हैदराबाद से ठगी के मास्टरमाइंड समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शीघ्र हमीरपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed