फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cheating by changing atm cards.

एटीएम कार्ड धारक जरूर पढ़ें ये खबर..

Wed, 15 Oct 2014 12:04 PM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
cheating by changing atm cards.

हिमाचल के जिला हमीरपुर के नादौन की एसबीआई शाखा के एक खाताधारक के खाते से 2.20 लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं। एटीएम कार्ड बदलकर वारदात को अंजाम दिया गया है। खाताधारक को एटीएम हैंडल नहीं करने आता था।

विज्ञापन


किसी की सहायता ली तो उसने कार्ड ही बदल दिया। उसके बाद शातिर ने लाखों रुपये उड़ा लिए। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के कोहरली निवासी प्रीतम चंद 8 अक्तूबर को एसबीआई शाखा नादौन के एटीएम से पैसे निकलवाने आया।
विज्ञापन


वह एटीएम चलाने में सफल नहीं हो पाया। पैसे नहीं निकल पा रहे थे। इस पर साथ खड़े एक व्यक्ति से प्रीतम ने सहायता ली और पैसे निकलवाए।

बदल दिया एटीएम कार्ड

cheating by changing atm cards.

दूसरे व्यक्ति ने कार्ड बदल दिया। जब प्रीतम दोबारा 12 अक्तूबर को पैसे निकालने लगा तो एटीएम कार्य नहीं कर रहा था। तहकीकात की तो पता चला कि एटीएम कार्ड बदल दिया गया है। इस पर उन्हें शक हुआ।

उन्होंने बैंक की शाखा में जाकर खाते के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि खाते से 2 लाख 20 हजार रुपये गायब हो चुके हैं। उन्होंने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवा दी है। थाना प्रभारी जसवीर ठाकुर ने कहा कि प्रीतम की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अनिल वर्मा, शाखा प्रबंधक नादौन एसबीआई ने कहा कि बैंक कुछ नहीं कर सकता। किसी अंजान व्यक्ति से सहायता लेना खतरनाक हो सकता है। इससे बचना चाहिए। जसवीर ठाकुर, थाना प्रभारी नादौन ने कहा कि मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed