फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chargesheet may be filed today in HPCA case

एचपीसीए मामले में आज दायर हो सकता है चालान

Mon, 07 Apr 2014 09:06 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 07 Apr 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
chargesheet may be filed today in HPCA case

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट कोर्ट में दायर हो सकती है। सोमवार को क्रिकेट एसोसिएशन की दो याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


सुबह खंडपीठ के सामने 26 अक्तूबर 2014 को धर्मशाला स्टेडियम के ताले तोड़ने के केस में मुख्यमंत्री को निजी तौर पर प्रतिवादी बनाने की याचिका पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन


ये केस सुप्रीम कोर्ट से वापस हाईकोर्ट आया है। जबकि दोपहर बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर एचपीसीए पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल, आईएएस अफसरों समेत 18 लोगों के नाम

chargesheet may be filed today in HPCA case

1 अगस्त 2013 को दर्ज इसी एफआईआर पर विजिलेंस धर्मशाला कोर्ट में चालान पेश करने वाला है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पहली बार आरोपी बनाया जा रहा है। इसके लिए राज्यपाल से अभियोजन मंजूरी मिल गई है।

इस चालान में धूमल, आईएएस-एचएएस अफसरों, एचपीसीए पदाधिकारियों समेत कुल 18 लोगों के नाम बताए जा रहे हैं। हालांकि सोमवार को चालान पेश होता है या नहीं, यह हाईकोर्ट के फैसले या रुख पर निर्भर करेगा।

एक ओर गृह विभाग ने जांच एजेंसी विजिलेंस ब्यूरो को चार्जशीट दायर करने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी करके दे दी है, वहीं दूसरी ओर एचपीसीए ने सभी संभावनाओं को देखते हुए राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी भी कर रखी है। इस केस में सोमवार का दिन बड़ा अहम है।

आईएएस अफसरों को फिलहाल नहीं होंगे समन

chargesheet may be filed today in HPCA case

चार्जशीट कोर्ट में दायर होने के बावजूद आईएएस अधिकारियों दीपक सानन और अजय शर्मा को इस बारे में समन नहीं हो पाएंगे।

इन दोनों अफसरों के खिलाफ एफआईआर में दर्ज भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13 (2) के तहत के तहत केस चलाने के लिए भारत सरकार से अभियोजन मंजूरी चाहिए।

इसमें दो से तीन महीने का वक्त लगेगा। कार्मिक विभाग ने इस बारे में नए फारमेट पर केस भारत सरकार को भेज दिया है, लेकिन मंजूरी आने तक इनके खिलाफ अभियोजन शुरू नहीं होगा। हालांकि आईपीसी की धाराओं के लिए राज्य सरकार ने अपने स्तर की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed