{"_id":"7e1cb45680bcc7792ecb903f769ced0d","slug":"chandrasekhar-ips-priest-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में आईपीएस चंद्रशेखर पंडित की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में आईपीएस चंद्रशेखर पंडित की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Apr 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस अफसर चंद्रशेखर पंडित की मैहली के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मौजूदा समय में चंबा बार्डर पर तैनात थे।
विज्ञापन
कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब पचास फुट नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीक के तेंजिन अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाजपा सरकार के दौरान चंद्रशेखर पंडित एसपी शिमला के पद भी तैनात रह चुके हैं। उन्हें एक दबंग पुलिस अफसर के तौर पर जाना जाता था।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब पांच बजे चंद्रशेखर पंडित एक नैनो कार नंबर एचपी -37 बी - 6260 में मैहली की ओर जा रहे थे।
पासपोर्ट कार्यालय के पास हुआ हादसा
पासपोर्ट कार्यालय के समीप कार नीचे जा गिरी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने नजदीक के निजी अस्पताल में पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। मई 2012 से जनवरी 2013 तक शिमला में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दी है।