फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cd case: fsl report against bjp mp virender kashyap.

सीडी केसः रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Tue, 23 Sep 2014 09:02 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
cd case: fsl report against bjp mp virender kashyap.

सांसद वीरेंद्र कश्यप के पैसों के लेन-देन की बहुचर्चित वीडियो सीडी मामले में फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी चंडीगढ़ ने अपनी रिपोर्ट दी कि सीडी में सांसद ही हैं। विजिलेंस की मानें तो सीडी में दर्ज आवाज सांसद की ही थी इसी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


सीडी में कोई काट छांट नहीं हुई है। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर शिमला संसदीय सीट के भाजपा सांसद से एसपी कार्यालय में पूछताछ हुई। विजिलेंस ने इस रिपोर्ट को आधार बनाकर 6 मार्च 2014 को एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


अब इस कड़ी में विजिलेंस ने सांसद को मामले से जुड़ी प्रश्नावली थमा दी। दस दिन के भीतर इन सवालों के जवाब देने को कहा गया है।

वीरेंद्र कश्यप दिल्‍ली रवाना

cd case: fsl report against bjp mp virender kashyap.

उधर, तफ्तीश में शामिल होने के बाद सांसद वीरेंद्र कश्यप दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा यह सब मेरे खिलाफ साजिश है। यह कैसी फोरेंसिक रिपोर्ट है जिसमें मेरी आवाज का सैम्पल तक नहीं लिया गया।

वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले किए गए स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर पूर्व भाजपा सरकार के समय में भी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

पूर्व भाजपा सरकार ने वीडियो सीडी को चैनल पर दिखाने के बाद 5 फरवरी 2010 को पुलिस की एक स्पेशल जांच टीम का गठन किया था। इस टीम ने 2 मार्च 2010 को अपनी रिपोर्ट दी थी। इसी दौरान लोकसभा के चुनाव हुए और कश्यप सांसद बन गए। एसआईटी टीम ने जांच के बाद कश्यप के पक्ष में रिपोर्ट दी थी।

विजिलेंस ने दी प्रश्नावली

cd case: fsl report against bjp mp virender kashyap.

सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। उन्हें प्रश्नावली दी गई है। इसका वह जवाब देंगे। यह पूरा केस ही गलत है क्योंकि जब केस दर्ज हुआ तब मैं पब्लिक सर्वेंट नहीं था। पैसे का लेन देन बताना राजनीति से प्रेरित है। इस मामले में मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

हां हुई है पूछताछ : एसपी
मामले में जांच अफसर और पुलिस अधीक्षक शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि सांसद वीरेंद्र कश्यप से पूछताछ हुई है। उन्हें प्रश्नावली दी गई है। इसका जवाब देने के लिए कहा गया है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकते, मामले की तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed