फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi raided in three districts of himachal scholarship scam case

छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने तीन जिलों में एक साथ दी दबिश, रिकॉर्ड जब्त

Tue, 09 Jul 2019 09:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
cbi raided in three districts of himachal scholarship scam case

हिमाचल में 250 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई ने मंगलवार को तीन जिलों के आठ शैक्षणिक संस्थानों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कांगड़ा, चंबा और ऊना जिलों में जांच एजेंसी ने इन संस्थानों का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


एक साथ मारे गए छापों से निजी संस्थानों में हड़कंप मच गया है। कई और निजी संस्थान भी सीबीआई के रडार पर हैं, जहां आने वाले दिनों में सीबीआई दबिश दे सकती है।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हिमाचल सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने बीते 9 मई को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। एफआईआर के पांच दिन बाद ही सीबीआई ने हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 शैक्षणिक संस्थानों के ठिकानों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई हिमाचल में शिमला, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा स्थित कई शैक्षणिक संस्थानों के अलावा करनाल, मोहाली, नवांशहर, अंबाला और गुरदासपुर में की गई थी।

इस दौरान टीमों ने उन संस्थानों से घोटाले से संबंधित दस्तावेजों को भी जब्त किया था। बताया जा रहा है कि इन दस्तावेजों में घोटाले के दौरान प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं के ब्योरे के अलावा प्रदेश व केंद्र सरकार से मिली वित्तीय सहायता का लेखा-जोखा शामिल है, जिसे सीबीआई ने अपने कब्जे में लिया है। 

यह है मामला

cbi raided in three districts of himachal scholarship scam case

सत्ता में आने के बाद जयराम सरकार ने अपने मंत्री रामलाल मारकंडा की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग से जांच कराई जिसमें साल 2013-14 से 2016-17 तक 2.38 लाख अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी करने के दौरान हुई गड़बड़ी की बात सामने आई। इसी अवधि के दौरान 2772 शिक्षण संस्थानों को छात्रवृत्ति वितरित की गई जिसमें 266 निजी शिक्षण संस्थान शामिल थे।

निजी संस्थानों को 210 करोड़ और सरकारी संस्थानों को 56 करोड़ की राशि दी गई। 2.38 लाख विद्यार्थियों में से 19915 को चार मोबाइल फोन नंबरों से जुड़े बैंक खातों में राशि जारी की गई। क्योंकि मामला कई बड़े शिक्षण संस्थानों व दूसरे राज्यों में स्थित संस्थानों से जुड़ा था, ऐसे में प्रदेश सरकार ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इसके बाद अब मामला दर्ज कर सीबीआई ने जांच शुरू की है।

बैंकों में फ्रॉड के मामले में भी दी दबिश

राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों में हुए फ्राड से जुड़े मामलों की जांच कर रही सीबीआई की दिल्ली की टीमों ने भी हिमाचल समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छापे मारे। इस दौरान कई अलग अलग तरह के संस्थानों में छापों की सूचना है।

सूत्रों का कहना है कि इस मामले का लिंक बीते दिनों आयकर विभाग के बर्खास्त वरिष्ठ अधिकारी के मामले से जुड़ा है। इस मामले में पिछले दिनों भी सीबीआई ने कई राज्यों में छापे मारकर बैंक व कई अन्य संस्थानों का रिकॉर्ड खंगाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed