{"_id":"5d45c0758ebc3e6c9f0f8501","slug":"cbi-raid-in-three-cities-of-punjab-in-scholarship-scam-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने पंजाब के इन तीन शहरों में दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने पंजाब के इन तीन शहरों में दी दबिश
Sun, 04 Aug 2019 10:40 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
250 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को पंजाब के गुरदासपुर, नवांशहर और मोहाली स्थित शैक्षणिक संस्थानों में छापे मारे। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों से लंबी पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन
वहां मौजूद कुछ बैंकों के अधिकारियों से भी जांच अधिकारियों ने पूछताछ की है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिन से सीबीआई की टीमें ऊना जिला के कुछ निजी संस्थानों के कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में तीन लोगों को शिमला भी बुलाया गया जहां उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों का कहना है कि ये वही संस्थान हैं जहां सबसे ज्यादा गड़बड़ी पाई गई है। इन संस्थानों में छात्रों को बिना प्रवेश दिए ही उनके नाम से छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने धोखाधड़ी के शिकार विद्यार्थियों से भी संपर्क साधना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में प्रभावित छात्र-छात्राओं के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।