{"_id":"5ac30d0e4f1c1ba8618b514c","slug":"cbi-investigation-in-gudiya-rape-and-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया हत्याकांड: अब इन लोगों पर है सीबीआई की नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़िया हत्याकांड: अब इन लोगों पर है सीबीआई की नजर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया हत्याकांड मामले की जांच में जुटी सीबीआई की नजर अब इन लोगों पर है। अबुझ गुत्थी बन चुके गुड़िया हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीआई की नजर स्कूल में चल रहे बच्चों के खेल आयोजन पर नजर है। सीबीआई गुड़िया के गायब होने वाले दिन आयोजन में मौजूद शिक्षकों व अभिभावकों के प्रोफाइल स्कैन कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि इस आयोजन में शामिल कुछ लोगों से भी सीबीआई की टीम ने पूछताछ की जिसमें कुछ अहम जानकारी उनके हाथ लगी है। जिस दिन गुड़िया अपने स्कूल से घर के लिए निकली, उस दिन इस स्कूल में भी कार्यक्रम चल रहा था और काफी संख्या में शिक्षक, बच्चे और अभिभावक भी आ जा रहे थे।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो इस कार्यक्रम के दौरान आने जाने वालों में से किसी के गुड़िया दुराचार व हत्याकांड से जुड़े होने की संभावना हो सकती है। चूंकि सीबीआई ने स्कूल में कई बार जाकर पूछताछ की थी और गुड़िया के लापता होने वाले दिन मौजूद रहे लोगों के ब्लड सैंपल भी लिए थे। इसलिए सीबीआई के फिर से स्कूल में उस दिन मौजूद रहे लोगों पर अपनी जांच केंद्रित करने को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन