फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI can file case in Scholarship Scam like gudiya case shimla in Delhi

गुड़िया मामले की तरह सीबीआई दिल्ली में दर्ज कर सकती है केस

Tue, 11 Dec 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Dec 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
CBI can file case in Scholarship Scam like gudiya case shimla in Delhi

हिमाचल के बहुचर्चित गुड़िया मामले की तरह ही अरबों रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले पर नई दिल्ली में भी केस दर्ज हो सकता है। करीब 315 करोड़ रुपये के इस घपले की जांच को दिल्ली में ही विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन हो सकता है।

विज्ञापन


इसके लिए केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग के स्तर पर गंभीर मंत्रणा चल रही है। आरोप है कि विद्यार्थियों को उनके लिए निर्धारित छात्रवृत्ति नहीं दी गई। इसमें व्यापक स्तर पर गोलमाल हुआ। जयराम सरकार ने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई के सुपुर्द करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हाल ही में सीबीआई ने इस मामले की छानबीन करने से पहले यह निर्णय लिया कि पहले इस पर राज्य पुलिस केस दर्ज करे, जिसके बाद पुलिस स्टेशन छोटा शिमला में इस पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड लेकर प्रारंभिक जांच कर रही पुलिस

CBI can file case in Scholarship Scam like gudiya case shimla in Delhi

सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस बारे में रिकॉर्ड लेकर इसकी प्रारंभिक जांच कर रही है। पुलिस ने शिक्षा और अन्य संबंधित महकमों से इसका काफी रिकॉर्ड ले लिया है। इसे सीबीआई के सुपुर्द ही किया जाना है।

माना जा रहा है कि आगामी दिनों में केंद्रीय कार्मिक विभाग यह तय कर लेगा कि इस मामले की जांच के लिए नई दिल्ली में मामला दर्ज कर ही करवाई जाए या फिर शिमला शाखा में ही इस पर दर्ज

एफआईआर की छानबीन करवाई जाए।अभी तक इस पर असमंजस ही बना हुआ है कि इसकी जांच नई दिल्ली में गठित एसआईटी करेगी या फिर इसे शिमला शाखा के जांच अधिकारी ही करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed