फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   case registered against revenue officer for land fraud

इन साहब की करामात जानकर दंग रह जाएंगे आप

Thu, 17 Jul 2014 09:16 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
case registered against revenue officer for land fraud

जिला मंडी की जुकैण पंचायत के बस्थला गांव निवासी ने सरकाघाट थाना में सहायक भूमि एकत्रण अधिकारी (एसीओ) के खिलाफ उसकी पत्नी की असली स्टेटमेंट बदलकर नकली दस्तावेज बनाने का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बस्थला निवासी प्रेम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका भूमि संबंधी मामला मंडलीय आयुक्त मंडी के कार्यालय में बतौर अपील चल रहा था।
विज्ञापन

स्टेटमेंट पर फर्जी हस्ताक्षर कर दिए

case registered against revenue officer for land fraud

सितंबर 2012 को सहायक भूमि एकत्रण अधिकारी लेखराम उसकी पत्नी सोमा देवी का बयान लेने घर आए थे। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी के बयान लेने के बाद उस दस्तावेज पर एसीओ ने हस्ताक्षर कर उसे सत्यापित किया। लेकिन बाद में उसकी भूमि संबंधी अपील मंडलीय आयुक्त के कार्यालय में खारिज हो गई।

अपील खारिज होने पर प्रेम सिंह ने जब मुकद्दमे की फाइल की नकल ली तो उसमें पाया कि जो बयान उसकी पत्नी ने दिया था उसे फर्जी हस्ताक्षर कर बदल दिया था। उसने एसीओ पर उसकी पत्नी का बयान बदलने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि भादंसं की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed