{"_id":"1e5d40151fc1789deb383e89915c26ab","slug":"case-register-against-rto","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आरटीओ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व आरटीओ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 15 Jun 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस आपरेटर को चैसी नंबर पर रूट परमिट जारी करने के आरोप में पूर्व आरटीओ रमेश चंद ठाकुर पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पूर्व आरटीओ के खिलाफ सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने के भी आरोप लगे हैं। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पूर्व आरटीओ पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 406 के तहत केस दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता दिनेश सैणी निवासी वार्ड नंबर चार ऊना ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत अरजी दायर की थी। इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेशों पर फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व आरटीओ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के आदेशों के बाद केस दर्ज कर लिया है। जबकि मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच करेगी।
विज्ञापन
यह है मामला
पूर्व आरटीओ रमेश चंद ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने ऊना में चैसी नंबर पर ही बस रूट परमिट जारी कर दिया था। जबकि, नियमों के मुताबिक ऐसा नहीं किया जा सकता है।
इसी मामले को लेकर एक बस आपरेटर ने इसकी शिकायत करते हुए कोर्ट में अर्जी दायर की। मामले की गहनता से पड़ताल के बाद ही अदालत ने एचएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।