{"_id":"5d5a38a5852d7d30c30213d7e96b1e0b","slug":"case-of-domestic-violence-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास, ससुर ने पीट डाली बहू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति, सास, ससुर ने पीट डाली बहू
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 02 Jun 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर ऊना के अधीन सोमवार को धनपत सिंह उर्फ पप्पू गांव मणिनाथ सिदौरा डाकघर तलपिशराय तहसील सुभाष नगर बरेली यूपी ने अपने जीजा और उसके माता-पिता पर उसकी बहन की पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पढ़ें, डॉन बोल रहा हूं, 5 लाख दो वरना...
विज्ञापन
धनपत ने बताया कि मौजूदा दौर में वह झुग्गी झोंपड़ी अरनियाला क्षेत्र में रहता है। पुलिस के अनुसार धनपत ने बयान में कहा कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी झोंपड़ी में था।
विज्ञापन
इस दौरान अपनी बहन की झुग्गी में मारपीट का शोर सुनकर वह वहां गया। वहां उसका जीजा जगत पाल, उसकी माता व पिता बहन को पीट रहे थे। आरोपियों ने उसकी बहन पर खूब लात और घूंसे बरसाए।
जब धनपत ने बहन को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की तो उन्होंने इसके साथ व इसकी पत्नी के साथ भी मारपीट कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में र्लाई जाएगी।