{"_id":"5e81e4768ebc3e6fc129995a","slug":"case-filed-for-spreading-rumors-of-corona-virus-patient-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर कोरोना वायरस के मरीज की अफवाह फैलाने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फेसबुक पर कोरोना वायरस के मरीज की अफवाह फैलाने पर केस दर्ज
Mon, 30 Mar 2020 05:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
व्हाट्सऐप और फेसबुक पर कोरोना महामारी को लेकर अफवाह फैलाना वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चंबा मेडिकल कॉलेज में गले की बीमारी से ग्रस्त मरीज को उपचार के लिए लाया गया। विशेष सूट में ड्यूटी दे रहे डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने मरीज को चेक किया। जब स्टाफ अस्पताल के गेट पर मरीज को अंदर लेकर आ रहा था। तो एक व्यक्ति ने स्टाफ और डॉक्टर की फोटो लेकर सोशल मीडिया में यह कहकर वायरल कर दी कि चंबा में कोरोना संदिग्ध मरीज लाया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष टीम भी गठित की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट अपडेट होने के बाद दहशत का माहौल बनने लगा।
विज्ञापन
इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तुरंत अपना बयान जारी किया कि चंबा में कोई भी कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती नहीं हुआ है। यह मात्र अफवाह है।
इसके बाद तीसा थाना के सरकारी नंबर पर व्हाट्सऐप के जरिये सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वाले को लेकर शिकायत पहुंची। इसमें बताया गया कि एक व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट में चंबा में एक कोरोना मरीज के होने बारे पोस्ट डाली गई है। कार्रवाई करते हुए तीसा पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की तफतीश कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि फेसबुक पर कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन