{"_id":"5f510d258ebc3e54a30a593e","slug":"case-filed-against-wife-of-former-mla-bambar-thakur-read-the-entire-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की पत्नी पर केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की पत्नी पर केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 03 Sep 2020 09:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा करने और कोरोना नियम तोड़ने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की पत्नी के खिलाफ पुलिस ने सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। 28 अगस्त को भावना ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग ने आईसोलेट कर दिया, लेकिन 29 अगस्त शनिवार को आईसोलेशन नियम दरकिनार कर भावना जिला अस्पताल की आपात ओपीडी में पहुंच गईं और कोरोना रिपोर्ट को गलत बताते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
उस दौरान ओपीडी के बाहर इलाज के लिए 50 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं खड़ीं थीं। महिला के हंगामे के तुरंत बाद अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया था कि उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को भेज दी है। एसपी बिलासपुर को शिकायत बुधवार को प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की छानबीन की और सदर थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन