{"_id":"5dd9637f8ebc3e54c851f420","slug":"case-against-three-officials-of-private-university-in-35-lakh-scam-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में 35 लाख के घोटाले में निजी विवि के तीन अफसरों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला में 35 लाख के घोटाले में निजी विवि के तीन अफसरों पर केस
Sun, 24 Nov 2019 02:02 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल की राजधानी शिमला के एक निजी विश्वविद्यालय में 35 लाख के गबन के मामले में विवि के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसमें एडमिशन सेल के निदेशक मोहम्मद सोहेल, अकाउंट अधिकारी मानक पूरी और कैशियर सुरेश शर्मा को आरोपी बनाया है। छोटा शिमला पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में विवि के रिजिस्ट्रार ने बताया अकाउंट के निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के खाते में लाखों रुपये की गड़बड़ियों सामने आई थीं। तीनों की मिलीभगत के कारण आरोपियों ने राशि का कोई ब्योरा विवि प्रशासन को नहीं दिया। इसके बाद विवि के आदेश पर जांच में पाया गया कि विवि के अकाउंटेंट, डायरेक्टर एडमिशन सेल समेत तीन लोगों ने मिलकर विवि के खाते से लाखों रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
इन्होंने इस लाखों रुपये का ब्योरा विवि प्रशासन को नहीं दिया गया। आरोपियों ने दिसंबर 2018 से जुलाई 2019 तक विवि के खाता का दुरुपयोग कर लाखों रुपये का गबन किया है। आरोपियों ने बाउचर भरकर विवि के खाते से अलग-अलग बार पैसे निकाले है। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने निजी विश्वविद्यालय के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन