फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Case against person on preventing from singing national anthem

राष्ट्रगीत गाने से रोकने पर व्यक्ति पर केस, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 19 Jun 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना) Updated Tue, 19 Jun 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Case against person on preventing  from singing national anthem
स्कूल में राष्ट्रगीत गाने का विरोध करने पर नैहरी नौरंगा पंचायत के व्यक्ति के विरुद्ध राष्ट्रीय गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी के खिलाफ पंचायत ने ही शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व आरोपी ने क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों से कहा था कि स्कूल में राष्ट्रगीत गाने को न कहा जाए। मामला संज्ञान में आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्याध्यापक और शिक्षक से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


इसके पश्चात सोमवार को पंचायत की तरफ से एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। साथ ही डीएसपी से शिकायत कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की थी। पंचायत प्रधान अरुण लता के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सुनील वर्मा से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोपी बच्चों के राष्ट्रगीत गाने का करता था विरोध

Case against person on preventing  from singing national anthem

मांग की गई कि पंचायत ने उक्त पाठशाला के मुख्याध्यापक और अध्यापक से इस बारे में बात की है। इसमें सामने आया है कि आरोपी बच्चों के राष्ट्रगीत गाने का विरोध करता है और धर्म विशेष की भाषा में अभिवादन करवाने को कहता है। 

उधर, हिंदू एकता हिंदू चेतना संघ ने भी आरोपी के विरुद्ध देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए एसडीएम और डीएसपी को ज्ञापन दिया। उधर, एसडीएम सुनील वर्मा का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है।

उन्होंने ब्लॉक प्राइमरी ऑफिसर को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट 2005 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed