फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Case against father and daughter returned from Uttar Pradesh for misleading in Quarantine

क्वारंटीन में गुमराह करने पर उत्तर प्रदेश से लौटे पिता-बेटी पर केस

Tue, 05 May 2020 07:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 May 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Case against father and daughter returned from Uttar Pradesh for misleading in Quarantine
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल की कुल्लू जिला पुलिस ने कोरोना संक्रमण को लेकर गुमराह करने और सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने पर पिता और बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों पिता और बेटी रविवार को उत्तर प्रदेश से कुल्लू लौटे थे। दोनों को संस्थान क्वारंटीन किया गया था। लेकिन दोनों ने अथॉरिटी को गुमराह करते हुए कहा कि उन्हें होम क्वारंटीन पर जाने की अनुमति दी गई है। सच्चाई का पता चलने पर पुलिस के पास मंगलवार को भुंतर थाना में पंचायत सचिव ने शिकायत की। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुरला पंचायत सचिव ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा कि देशराज (52), पुत्र कुंज लाल शर्मा, निवासी बाहमी नाला, डाकघर हुरला, तहसील भुंतर, कुल्लू और उसकी बेटी विपाशा शर्मा (25) जो 3 अप्रैल को ही उतर प्रदेश से लौटे थे। दोनों को कोरोना संक्रमण में एहतियात बरतते हुए डॉक्टरों ने संस्थान क्वारंटीन किया था। लेकिन दोनों ने अथॉरिटी को गुमराह करते हुए कहा कि उन्हें होम क्वारंटीन पर जाने की अनुमति दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि दोनों ने अथॉरिटी को गुमराह करने के साथ सरकार के आदेशों की अवहेलना भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed