{"_id":"ab9e6dcdb004fc5c64921849c2d5b66b","slug":"car-theft-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनापन दिखाकर ठगा शिमला का चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनापन दिखाकर ठगा शिमला का चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Dec 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
एक शातिर चोर एक लग्जरी कार पर हाथ साफ कर गया। आरोपी ने बुधवार को लुधियाना से एक स्विफ्ट कार शिमला के लिए किराये पर ली। शिमला पहुंच कर उसने एक होटल में कमरा लिया।
विज्ञापन
रात के समय कार चालक से हमदर्दी जताते हुए कहा कि ठंड बहुत है गाड़ी में नींद नहीं आएगी। कमरे में मैं भी अकेला हूं वहां आकर सो जाओ। चालक उसकी बातों में आ गया और उसके साथ कमरे में सो गया।
विज्ञापन
वीरवार सुबह उठकर देखा तो वह गायब था। जब चालक गाड़ी के पास आया तो वह भी गायब थी। उसने तुरंत इस बारे में थाना सदर को सूचित किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार मालिक को शिमला बुलाया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि छानबीन चल रही है।