{"_id":"f40e458bd9ea48dd652105a364952bd4","slug":"car-crushed-a-child-at-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त कार चालक ने कुचला मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत्त कार चालक ने कुचला मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 05 Nov 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला कालका नेशनल हाइवे पर सोलन सब्जी मंडी के पास एक तेज रफ्तार कार ने सात साल के बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में इस मासूम की मौत हो गई है। हादसा देर शाम हुआ है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत्त था।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार एप्लाइड फार है। पुलिस के मुताबिक सात वर्षीय रवि पुत्र ओंकार सिंह निवासी जिला डोडा जम्मू अपने दोस्त के साथ खेलने के लिए पास के मैदान में जा रहा था।
विज्ञापन
वह सड़क के बिल्कुल किनारे चल रहा था। इसी बीच एप्लाइड फार नई कार तेजी से आई और अनियंत्रित होकर सड़क के बिल्कुल किनारे चल रहे बच्चे से जा टकराई। मौके पर ही मासूम बेहोश हो गया। आस पास के लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
कुछ बच्चे को अस्पताल ले गए और कुछ ने चालक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल बच्चे की मौत हो गई। उधर, एसएचओ अनिल धौल्टा ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।