फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car and Truck Accident at Una, Four injured.

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बेकाबू कार, चार घायल

Mon, 06 Feb 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 06 Feb 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Car and Truck Accident at Una, Four injured.

ऊना क्षेत्र के तहत बडूही में पेश आए सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 ऐंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां एक महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चंडीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर माता चिंतपूर्णी के दरबार माथा टेकने जा रहे थे, कि बडूही पहुंचने पर कार की सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार चालक राजेश, सवार पूजा, गायंत्री व अनिता निवासी पंचकुला, चंडीगढ़ बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी शशि स्याल व पायलट संजीव कुमार की मदद से ऊना अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गायत्री को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य तीनों का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed