{"_id":"2b1e961c419c6eaf73c85271d9a62bb0","slug":"car-accident-two-student-died-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में छात्र समेत दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार हादसे में छात्र समेत दो की मौत, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Nov 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला सुन्नी मार्ग में देवीधार के समीप शनिवार शाम को एक तेज रफ्तार आल्टो कार के सौ मीटर खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है। कार में सात युवक सवार थे। पांच युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सभी को सुन्नी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर आईजीएमसी में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया है कि युवक तत्तापानी से शिमला लौट रहे थे। देवीधार के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार युवकों की उम्र 18 से 20 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतकों में कार चालक भी शामिल है। पुलिस थाना सुन्नी से मिली जानकारी के अनुसार आल्टो कार में जितेंद्र निवासी पनोही, सुनील निवासी अनाडेल, रवि नजदीक विधानसभा, प्रकाश वर्मा निवासी लक्कड़ बाजार, राम भरोसे निवासी लोअर कैथू और भीमसेन निवासी शकरोड़ी सवार थे।
विज्ञापन
कार को दीपक चला रहा था। हादसे में भीमसेन (20) निवासी शकरोड़ी पुत्र नोख राम और चालक दीपक की मौत हुई है। भीमसेन शिमला में कॉलेज स्टूडेंट था। चालक दीपक के घर का पता अभी नहीं चला है। कार में सवार सभी युवक स्टूडेंट बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया है कि अभी तक की जांच में ज्ञात हुआ है कि युवक चार बजे सुन्नी से चले थे। करीब पांच बजे देवीधार के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सुन्नी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों का पोस्टमार्टम आईजीएमसी में किया जाएगा।