{"_id":"2a169b1bd3b0b2ba1062995e2833beaf","slug":"car-accident-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, ड्राइवर की मौके पर मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार खाई में गिरी, ड्राइवर की मौके पर मौत
बयूरो/ अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 23 Apr 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट उपमंडल के तहत लौंगणी पंचायत के पास एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में लुढ़की गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मरने वाले की खुद की टैक्सी थी।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे सरकाघाट से धर्मपुर की ओर जा रही मारुति वैन संख्या एचपी 02 एम-0238 अनियंत्रित होकर करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में चालक दिला राम पुत्र भादरू राम निवासी रखेहड़ा की मौके पर मौत हो गई। मारुति वैन के खाई में गिरने की आवाज सुनकर वाहन से गुजर रहे लोगों ने धर्मपुर पुलिस चौकी को सूचित किया।
विज्ञापन
साथ ही आसपास के लोग भी बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। काफी मुश्किल से खाई से मृतक के शव को निकाला गया। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे दो लड़कियां और एक बेटा छोड़ गया।
इस हादसे से रखेहड़ा गांव में शोक का माहौल छा गया। डीएसपी संजीव भाटिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया कि मारुति वैन सरकाघाट से धर्मपुर की ओर जा रही थी।