फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident in himachal, four died.

हिमाचल में कार हादसे, चार युवकों की मौके पर ही मौत

Mon, 08 Jun 2015 08:49 AM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
car accident in himachal, four died.

किन्नौर और नेरवा में पेश आए दो सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पहला हादसा किन्नौर जिले के पलिंगी-निचार संपर्क मार्ग पर हुआ। पुलिस चौकी प्रभारी निचार एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 11 बजे के करीब लुतुक्सा से काचे की ओर जा रही मारुति 800 नंबर एचपी 26 ए 0558 पलिंगी के निकट अचानक 150 मीटर सड़क से नीचे जा गिरी।

विज्ञापन


इससे कार में सवार जीत सिंह (38) पुत्र टिकम राम गांव काचे किन्नौर निवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि श्रवण कुमार (32) पुत्र बद्री नाथ गांव पलिंगी किन्नौर निवासी की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। उसे सीएचसी भावानगर में लाया गया था। जबकि भरत चंद पुत्र लच्छी राम को हल्की चोटें आईं, जिसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खाई से बाहर निकाले शव

car accident in himachal, four died.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की ओर से एएसआई ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल अनिल, सुरजीत और राजेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव और घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई से निकाला। शवों को बाहर निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

तहसीलदार निचार राजेश भंडारी ने कहा कि हादसे में मारे गए दोनों युवकों के परिजनों को प्रशासन की ओर 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए दोनों युवकों के आश्रितों को प्रशासन की ओर से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे।

नेरवा के पास भी हादसा

car accident in himachal, four died.

उधर, चौपाल से नेरवा की ओर आ रही ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया है, उसे आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार चौपाल से कार मालिक सिद्धार्थ (26) पुत्र उदय सिंह, मानू (27) पुत्र टीका राम और ओपी नेरवा की ओर आ रहे थे कि चंबी में अचानक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी चौपाल गुलाम अकबर ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं। पोस्टमार्टम करके परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन

सुन्नी में मिले दो शव, क्षेत्र में सनसनी

car accident in himachal, four died.

थाना सुन्नी के तहत दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इन दोनों शवों को घरयाण से बरामद किया गया। दोनों शवों में से एक शव की पहचान महेंद्र के रूप में हुई है। महेंद्र एक जून से लापता था। पुलिस ने शुरुआती जांच में कहा था कि महेंद्र पंदोआ के पास सतलुज नदी के ऊपर बने झूले पर बैठा और उसने छलांग लगा दी।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि महेंद्र ने अपने जूते, कपड़े, जैकेट उतारकर नदी के किनारे पत्थर पर रख दिए और नदी की तरफ चलने लगा और जब वो नदी के पास पहुंचा तो पानी की चपेट में आकर नदी में बह गया। शव घरयाना से बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दूसरा शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है।

यह शव कंकाल बन चुका था। इसके बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया गया और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस सुन्नी की ओर से आसपास के थानों में बीते तीन से चार महीनों के बीच लापता हुए लोगों की सूची को मंगवाया है ताकि इस कंकाल के बारे में पुख्ता जानकारी हाथ लग पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed