फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at rampur, four died.

कार हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत

Tue, 25 Nov 2014 08:17 AM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
car accident at rampur, four died.

अभी सिरमौर हादसे से लोग उबरे भी नहीं थे कि शिमला के साथ लगते रामपुर के पास एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से जख्मी है। इसे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


परिवार के ये सदस्य शादी का सामान लेने जा रहे थे कि हादसा हो गया। इसमें पूजा, उसके दादा और ताया-तायी की मौत हो गई। दो दिसंबर को पूजा की बहन की शादी थी। शादी के एक सप्ताह पहले हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे रामपुर के डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि एचपी 52 ए 6467 कार में सवार लैलन निवासी गोबिंद ठाकुर (45) पुत्र जलमो राम, शिक्षा ठाकुर पत्नी गोबिंद (45), वीरचंद (70), पूजा (17) पुत्री प्रकाश चंद की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी भी गई जान

car accident at rampur, four died.

घायलों को स्‍थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। मगर इस दौरान गोबिंद ठाकुर की पत्नी शिक्षा ठाकुर और 17 साल की पूजा ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे में एक अन्य महिला थापू देवी गंभीर रूप से जख्मी है। इसे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस स्‍थानीय लोगों से भी इस बारे में पूछताछ कर रही है।

एक दिन पहले सिरमौर में हो चुका है बड़ा हादसा

car accident at rampur, four died.

इस हादसे से ठीक एक दिन पहले यानि रविवार को ही हिमाचल के जिला सिरमौर में भी एक निजी बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में भी सात लोगों ने जान गंवाई थी। हादसे में नौ लोग जख्मी हो गए थे जिनमें से दो को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बाकी सात घायलों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

हिमाचल में आए दिन हो रहे बस हादसों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। हादसों के पीछे न सिर्फ चालकों की लापरवाही सामने आ रही है बल्कि यहां की खस्ताहाल और तंग सड़कें भी इसके लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा पीडब्‍ल्यूडी की ओर से ब्लैक स्पॉट पर काम न करने से भी हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed