{"_id":"8a695720644a1a5f276a72bc7471effe","slug":"car-accident-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में कार हादसा, दो की मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा में कार हादसा, दो की मौके पर ही मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 May 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में एक कार हादसा हुआ है। तड़के सुबह कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना खौफनाक था कि कार के परखच्चे उड़े गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तड़के सुबह करीब तीन बजे हुआ है।
विज्ञापन
ये लोग खजियार में नागपंचमी मेले से वापस चंबा लौट रहे थे कि अचानक चंबा जोत मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक युवक चंबा में डीजे का काम करता था। दूसरी मृतक महिला बताई जा रही है जिसकी अभी पहचान नहीं हुई है। दोनों मृतक चंबा के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक सूचना के अनुसार कार में कुल चार लोग सवार थे जिनमें से दो जख्मी बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही इनके परिजनों के बारे में भी पता किया जा रहा है। हादसा कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन