फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   businessman robbed at baddi.

फिल्मी स्टाइल में कारोबारी से लूटे 3 लाख, दो घंटे में पकड़े

Thu, 18 Feb 2016 10:02 AM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
businessman robbed at baddi.

हिमाचल के बद्दी के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से एक युवक और नाबालिग ने फिल्मी स्टाइल में योजना बनाकर तीन लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब कारोबारी ने अपने निजी कर्मचारी को पैसों से भरे बैग को गाड़ी में रखने को कहा।

विज्ञापन


बैग में करीब तीन लाख रुपये थे। इस बीच दो नकाबपोश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और बैग छीनकर फरार हो गए। बद्दी पुलिस ने दो घंटे के भीतर ही दोनों को दबोच लिया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में एक छात्र है। इसमें दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन


इस घटना में व्यवसायी के पास काम करने वाला नाबालिग उनसे मिला हुआ था। पुलिस ने एक आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 382 व 34 के तहत नीरज और दो अन्य नाबालिगों को गिरफ्तार कर तीन लाख रुपये कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी गई लूट की पूरी वारदात

businessman robbed at baddi.

रात दस बजे : चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सिद्धांत जिंदल बद्दी टोल बैरियर के पास अपने गोदाम से काम समाप्त करने के बाद हर रोज की भांति अपने घर चंडीगढ़ जा रहे थे। उन्होंने अपने कर्मचारी को पैसों का बैग गाड़ी में रखने को कहा। जैसे ही कर्मचारी बैग लेकर गाड़ी के पास पहुंचा, वहां पहले से खड़ी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने बैग छीना और भाग गए। घटना से हड़कंप मचा रहा है। लेकिन पुलिस ने शातिरों को दबोच लिया।

12 बजे धरे शातिर : कर्मचारी ने घटना के तुरंत बाद शोर मचाने का नाटक किया। कारोबारी ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस को समय पर सूचना मिलने पर पूरे बद्दी की नाकाबंदी कर दी गई। पंजाब और हरियाणा से सटे बार्डर सील कर दिए गए। पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी। करीब दो घंटे के भीतर 12 बजे पुलिस ने दोनों लुटेरों को पकड़ लिया।

एएसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में व्यवसायी का कर्मी मिला हुआ था। कर्मचारी ने अपने साथी रामकुमार (19) और एक नाबालिग को इसके बारे में जानकारी दी थी। तय प्लान के तहत रामकुमार बाइक लेकर व्यवसायी के कार्यालय के बाहर खड़ा था। जैसे ही नीरज पैसों से भरा हुआ बैग लेकर आया इन लोगों ने उससे बैग लिया और फरार हो गए।

दो नाबालिग भी शामिल

businessman robbed at baddi.

बद्दी में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के रुपये से भरा बैग छिनने वाला आरोपी रामकुमार यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला है। इसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर लूट की यह योजना बनाई थी। मास्टर माइंड रामकुमार भी इसी व्यवसायी के पास पहले दिहाड़ी करता था। इस मामले में तीसरा आरोपी अभी स्कूली छात्र है। यह जमा दो की पढ़ाई कर रहा है। यह तीनों प्रवासी हैं और बद्दी के गुल्लरवाला में अपने परिजनों के साथ रहते हैं।

दिहाड़ी करते हुए आरोपी रामकुमार सब कुछ देखता था कि कितना पैसा हर रोज कहां से जाता है। अमीर बनने के लालच में रामकुमार ने अपने दोस्त के साथ पैसा उड़ाने की योजना बना डाली। पैसा लेकर वह हिमाचल की सीमा पार करना चाहते थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। रामकुमार ने कुछ दिन पहले व्यवसायी के यहां से नौकरी छोड़ दी थी। वारदात के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed