फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus driver threatens to kill.

बस चालक को जान से मारने की धमकी

Wed, 26 Nov 2014 12:06 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
bus driver threatens to kill.

एचआरटीसी की ओल्ड बस स्टैंड-आईएसबीटी रूट पर चलने वाली शटल (हरी) बस के चालक को प्राइवेट बस के चालक के जान से मारने की धमकी देने से विवाद खड़ा हो गया। टूटीकंडी आईएसबीटी में हुई इस घटना को लेकर पहले आईएसबीटी चौकी में मामला पहुंचा और बाद में बालूगंज थाने तक बात पहुंच गई। प्राइवेट बस के चालक ने आरोप लगाया है कि एसआरटीसी बस टाइम टेबल का उल्लंघन कर उसकी बस के आगे लगा दी थी।

विज्ञापन


इस दौरान करीब पौने घंटे तक बसें आईएसबीटी में खड़ी रहीं और एचआरटीसी तथा प्राइवेट बस में सवार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता तो हो गया है लेकिन एचआरटीसी और प्राइवेट बस आपरेटरों ने टाइम टेबल फिक्स करने की मांग को लेकर परिवहन विभाग को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


वहीं यात्रियों का कहना है कि आए दिन एचआरटीसी और प्राइवेट बस चालकों के बीच टाइम टेबल को लेकर ओल्ड बस स्टैंड और टूटीकंडी आईएसबीटी में विवाद होता है जिसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने कहा कि एचआरटीसी शटल बस के चालक को प्राइवेट बस के ड्राइवर ने जान से मारने की धमकी दी थी। परिवहन आयुक्त को भी इसे लेकर शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी ने जहर निगल दी जान

bus driver threatens to kill.

जिला कचहरी में कार्यरत एक कर्मचारी ने जहर निकलकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक कर्मचारी लाल चंद (29) फागली में रहता था। उसने घर पर ही जहर निगला।

उपचार के लिए उसे आईजीएमसी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। इसकी पुष्टि एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed