फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident at mandi, 25 injured

मंडी के पास प्राइवेट बस पलटी, 25 घायल

Tue, 08 Jul 2014 12:38 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
bus accident at mandi, 25 injured

हिमाचल के जिला मंडी और कुल्लू की सीमा पर राला के पास एक प्राइवेट बस के पलट जाने से इसमें सवार करीब 25 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल हैं जो स्कूल जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। यह प्राइवेट बस राला की ओर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में स्कूली छात्रों समेत नौकरीपेशा लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

घायलों को कुल्‍लू अस्पताल में किया भर्ती

bus accident at mandi, 25 injured

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कुल्‍लू अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि बाकी को हल्की चोटें लगी हैं।

हादसा कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हादसे की सूचना मिलते ही छात्रों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed