फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglary in shimla.

नौकर के हाथ पैर बांधकर लूट लिए 15 लाख

Mon, 02 Mar 2015 09:01 AM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
burglary in shimla.

शिमला में कारोबारी के घर पर 15 लाख की लूट हुई है। मालरोड के कारोबारी सुनील मेहरा के मच्छी वाली कोठी स्थित घर पर लाखों की लूट हुई है। वारदात के वक्त घर पर नौकर रामकुमार मौजूद था। कारोबारी और उनका परिवार डिनर पर गया था। लुटेरों ने नौकर को बंधक बनाकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और करीब पांच लाख नकद, दस लाख के जेवरात ले उड़े।

विज्ञापन


रामकुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि घर के दरवाजे पर घंटी बजी और बिजली अचानक गुल हो गई। उसने मोमबत्ती जलाई और यह देखने के लिए घर से बाहर आया कि बिजली यहीं गई है या पूरे इलाके में। इसी बीच उसने दरवाजा खोला तो चार नकाबपोश उसे धकेलते हुए भीतर दाखिल हुए।
विज्ञापन

सारे रुपये नहीं ले गए लुटेरे

burglary in shimla.

घर में घुसते ही उन्होंने उसके मुंह पर पट्टी और हाथ-पांव बांधकर नकदी और जेवर लूट लिए। किसी तरह उसने आजाद होकर मकान मालिक को सूचना दी। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि घरेलू नौकर को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है। संभव है कि वही इस वारदात में शामिल हो। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है जल्द ही मामले को सुलझा दिया जाएगा।

वारदात स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने पाया कि लुटेरे बहुत जल्दी में थे। अलमारी को तोड़ दिया था लेकिन जल्दबाजी में वह सारी नकदी नहीं ले जा सके। करीब एक से डेढ़ लाख की नकदी मौके पर ही मिली। कहीं यह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश तो नहीं इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि अगर लूट होती तो लुटेरे सामने रखा एक भी पैसा नहीं छोड़ते।

पुलिस को शक, दरवाजे तक क्यों आया रामकुमार

burglary in shimla.

घर की बत्ती गुल हुई तो रामकुमार मोमबत्ती लेकर दरवाजे तक क्यों आया? अगर वह खिड़की के पर्दे हटा देता, तो वहां से भी उसे पता चल जाता कि आस पड़ोस से बिजली गई है या नहीं? लुटेरों को कैसे पता चला कि घर के मालिक परिवार सहित बाहर गए हैं।

सात साल से काम कर रहा रामकुमार- रामकुमार बतौर घरेलू नौकर सुनील मेहरा के घर बीते सात साल से नौकरी कर रहा है। पुलिस को शक है कि नौकर घर की हर चीज से वाकिफ था। यह भी सवाल उठ रहा है कि बदमाशों को कैसे पता चला कि इसी कमरे की अलमारी में पैसा और जेवर रखे हैं। हालांकि, पूछताछ के बाद साफ हो पाएगा कि इस वारदात के पीछे रामकुमार का हाथ है या नहीं।

बेटी के स्कूल खुलने थे, इसलिए गए थे डिनर पर- व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि सोमवार से बेटी के स्कूल खुलने थे। लिहाजा बेटी के साथ सपरिवार डिनर करने घर से चले गए थे। नौकर ने जब उन्हें वारदात के बारे में बताया तब उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed