फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglary in jagatsukh.

साढ़े तीन लाख के जेवर, नकदी ले उड़े चोर

Thu, 04 Jun 2015 08:58 AM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
burglary in jagatsukh.

चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लुटेरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर, नकदी और दूसरे सामान पर हाथ साफ कर लिया। शातिरों ने रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया। मनाली के जगतसुख गांव में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण, नकदी और दूसरे सामान पर हाथ साफ कर लिए हैं। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन


जगतसुख निवासी दलीप तथा उनकी बहन पूनम के घर में चोरों ने मंगलवार रात को चोरी को अंजाम दिया। पहले दलीप के कमरे का ताला तोड़कर चांदी की चार बूमणियां, सोने का मंगलसूत्र, 3 तोले सोने का हार, चांदी की पायल, तीन फूल वाले 5 पट्टू, एक फूल वाले 6 पट्टू तथा 30 हजार नकदी पर हाथ साफ कर लिए। इनकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख आंकी गई है। इसके बाद घर की ऊपरी मंजिल में उनकी बहन पूनम के कमरे से आधा तोला सोने के टॉपस, आधा तोला सोने की अंगूठी, पांच सोने की तीलियां और 5 हजार नकदी उड़ा ली।

विज्ञापन

एक और घर का ताला तोड़ा

burglary in jagatsukh.

दोनों ने बताया कि परिवार के साथ नानी की मौत हो जाने से मासी के घर गए हुए थे। चोरों ने पीछे से मौका पाकर सारे सामान पर अपना हाथ साफ कर लिया। वहीं, इसी रात को जगतसुख निवासी दौलत राम के घर की निचली मंजिल में चोरों ने ताला तोड़ा, लेकिन यहां चोर अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सके।

पांच दिन पहले जगतसुख गांव के तीन घरों में ताले टूटे थे। डूल दास के घर से एक लाख नकद तथा तीन फूल वाले पट्टू सहित कुछ आभूषण उड़ा ले गए थे। सोमवार रात को वशिष्ठ गांव में अमर सिंह के घर से भी चोर लगभग डेढ़ लाख रुपये ले उड़े थे। उधर, पुलिस उप अधीक्षक पूर्ण ठुकराल ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed