फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglary at sp house in shimla

एसपी के सरकारी आवास में हाथ साफ कर गए चोर

Fri, 30 Sep 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Sep 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
burglary at sp house in shimla

शिमला शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब उन्हें स्मार्ट पुलिस का खौफ भी नहीं है। चोरों ने पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी खुशहाल शर्मा के कसुम्पटी स्थित सरकारी आवास में चोरी की वारदात को अंजाम देते सीधे तौर पर महकमे को चुनौती दे डाली है। चोर यहां से करीब 2500 सौ नकदी और एक मोबाइल चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


पुलिस के आला अफसर के आवास में चोरी की वारदात से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अब तक किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लग सका है। इधर, शहर के ही फागली क्षेत्र में लीला देवी नाम की महिला कर्मचारी के घर से चोर लाखों की कीमत का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने दिन दहाड़े महिला कर्मचारी के घर सोने के दो ईयर रिंग, दो फिंगर रिंग, डायमंड के टॉप, एक सोने का नेकलेस, दो जोड़ी पायल और अलमारी में रखे 25 हजार रुपये उड़ा लिए। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed