फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Burglary at nalagarh.

बेहोशी का स्प्रे कर लूट लिया बुजुर्ग दंपति

Fri, 22 Aug 2014 07:11 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
Burglary at nalagarh.

आंगन में सो रहे बुजुर्ग दंपति पर बेहोशी का स्प्रे करके शातिर लाखों के गहने व नगदी ले उडे़। वारदात नालागढ़ क्षेत्र के रेडियाली गांव की है। मामले का पता रात तीन बजे उस समय चला जब शिकायतकर्ता के पिता की नींद खुली और उसने घर में सामान बिखरा पाया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता परमिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात वह अपने कमरे में सोया हुआ था। जबकि उसके माता-पिता घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उसके पिता पानी पीने के लिए उठे तथा उसके बाद दोबारा सो गए।

विज्ञापन

लाखों के गहने, 70 हजार नगद भी गायब

Burglary at nalagarh.

तीन बजे जब उनकी नींद दोबारा खुली तो उन्हें घर के भीतर सामान बिखरा हुआ देखा। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि उसके माता-पिता पर बेहोशी का स्प्रे किया गया जिससे उन्हें करीब तीन घंटे तक गहरी नींद आ गई। छानबीन करने पर उन्होंने पाया कि दो सोने से सेट, एक सोने की चेन, पांच अंगुठियां (12 तोले सोना) व 70 हजार रुपये नकद गायब हैं।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई। मगर तब तक शातिर फरार हो गए थे। डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने पुष्टि की कि पुलिस ने धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed