{"_id":"2485c8493266a47b54b8e3e5ad83f51b","slug":"burglary-at-home-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने दिन दहाड़े चुरा लिए 12 तोले सोने के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने दिन दहाड़े चुरा लिए 12 तोले सोने के जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Updated Tue, 24 Mar 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिले के दरौणडला गांव में एक महिला भागवत कथा सुनने गई थी कि पीछे से घर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर करीब 12 तोले सोने के आभूषण ले उड़े। वारदात सोमवार दोपहर पेश आई। महिला मोनिका कुमारी निवासी दरौणडला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी हुए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी पड़ोसी निकला है। मोनिका कुमारी घर में अकेली रहती है। सोमवार दोपहर वह गांव के मंदिर में चल रही भागवत कथा सुनने गई। शाम को घर लौटी तो घर के ताले टूटे हुए थे। दरवाजा खोला तो कमरे में लॉकर आदि खुला पड़ा था। लॉकर से करीब 12 तोले सोने की ज्वेलरी चोरी थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस थाना में दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह मोनिका कुमारी के पड़ोसी संजीव कुमार उर्फ संजू को ज्वेलरी सहित पकड़ लिया है। शातिर उर्फ संजू ने ज्वेलरी को घर के आंगन में रेत-बजरी की बोरी में छिपा रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन