{"_id":"5dc959068ebc3e5b4e11fdc6","slug":"bullet-shot-accidentally-with-license-gun-person-injured-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, व्यक्ति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गलती से लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, व्यक्ति घायल
Mon, 11 Nov 2019 06:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Nov 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के कांगड़ा जिले के थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत डोली अंब गांव में गलती से लाइसेंसी बंदूक से फायर होने से इसे चलाने वाला ही घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी तिलकराज ने इसकी पुष्टि की है। वीरेंद्र सिंह पुत्र प्रभात सिंह निवासी डोली अंब ने बताया कि उसके पिता प्रभात सिंह पुत्र गणु राम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गलती से फायर कर दिया और गोली स्वयं उनको लग गई, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
इन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ज्वालामुखी अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्रभात सिंह के पुत्र वीरेंद्र कुमार के बयान पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन