फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bsc student commit suicide at hamirpur.

कंपार्टमेंट के तनाव में फंदे से झूल गया बीएससी का छात्र

Tue, 19 Jan 2016 10:35 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
bsc student commit suicide at hamirpur.

बीएससी की परीक्षा में कंपार्टमेंट आने के बाद एक छात्र इतना तनाव में आग गया कि इसने जान दे दी। यह होटल के एक कमरे में पंखे से लटका पाया गया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।

विज्ञापन


यहां बस अड्डे के पास एक निजी होटल में बीएससी के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र काजा का रहने वाला था। छात्र की माता के अनुसार इसे कंपार्टमेंट थी और वह मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है, न ही शव के पास कोई सुसाइड नोट मिला है। कलसंग (23) पुत्र चछेते पुचुंग निवासी रंगरीक, डाकघर काजा खास, जिला लाहौल-स्पीति राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बीएससी का छात्र था। कलसंग अपनी मां के साथ अणु स्थित एक किराये के मकान में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर लिया कमरा और फिर लगा लिया फंदा

bsc student commit suicide at hamirpur.

सुबह करीब 11 बजे वह हमीरपुर शहर आ गया। बस अड्डा के पास करीब साढ़े 11 बजे उसने किराये पर कमरा लिया। इसके बाद कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया। होटल कर्मचारी कमरे में सर्विस देने गया तो युवक को पंखे से लटका पाया।

इसकी सूचना होटल प्रबंधन ने पुलिस थाना में दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है। इसके चलते युवक के आत्महत्या करने के कारणों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मृतक की माता ने पुलिस को बताया कि कलसंग को कंर्पाटमेंट थी। इसके चलते वह मानसिक तनाव में था। प्रारंभिक छानबीन में युवक के हत्या करने का कारण मानसिक तनाव माना जा रहा है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed