फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bribery case tilak raj get bail from court

रिश्वत कांड में फंसे जॉइंट डायरेक्टर को कोर्ट से मिली जमानत

Wed, 02 Aug 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Aug 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
bribery case tilak raj get bail from court

पांच लाख रुपये रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े हिमाचल उद्योग विभाग के जॉइंट डायरेक्टर तिलकराज शर्मा को सीबीआई की विशेष अदालत से राहत मिल गई है। कोर्ट ने तिलकराज की जमानत याचिका मंजूर करते हुए उसे 20 लाख रुपये के बेल बांड पर जमानत के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले तिलकराज की ओर से दायर जमानत याचिका में कहा गया था कि वह तीन जून से जेल में बंद हैं। सीबीआई को उनसे अब कोई पूछताछ भी नहीं करनी है और न ही कोई रिकवरी भी करवानी है। ऐसे में उन्हें जमानत का लाभ दिया जाए। सीबीआई ने यह कहते हुए जमानत याचिका का विरोध किया था कि आरोपी हाईप्रोफाइल है। 
विज्ञापन


उसे जमानत का लाभ दिया गया तो वह बाहर आकर केस की जांच पर असर डाल सकता है। साथ ही गवाहों को प्रभावित कर सकता है। इससे केस कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में आरोपी को जमानत का लाभ न दिया जाए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सीबीआई की विशेष जज ने तिलकराज की जमानत याचिका मंजूर कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बी’ क्लास सुविधाओं की याचिका हो चुकी है खारिज
इससे पहले जिला अदालत तिलकराज की जेल में ‘बी’ क्लास सुविधाओं की याचिका खारिज कर चुकी है। तिलकराज की ओर से दायर याचिका में जेल प्रशासन को आदेश देने की अपील की गई थी कि उसे केस के ट्रायल के दौरान जेल में ‘बी’ क्लास सुविधाएं दी जाएं।


इसके लिए उसने कहा था कि वह ग्रेजुएट हैं। ऐसे में एजुकेशन के आधार पर वह जेल में ‘बी’ क्लास सुविधाओं का हकदार हैं। साथ ही कहा था कि वह उक्त सुविधा के लिए तब तक हकदार है, जब तक कि उनके केस का कोई फैसला नहीं आ जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed