फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Breaking: Max in Rohru falls into ditch, died

नदी में समाई जीप, दो महिलाओं की मौत

Wed, 20 Aug 2014 07:47 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
Breaking: Max in Rohru falls into ditch, died

सावड़ा से रोहड़ू आ रही ट्रैक्स जीप बुधवार सुबह हाटकोटी-पटसारी के बीच पब्बर नदी में जा गिरी। इसमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हुई है, जबकि हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर दिया है। हादसा चामशु झूले के साथ मुख्य सड़क पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त जीप में ग्यारह लोग सवार थे। चालक का वाहन से नियंत्रण खोने के बाद जीप करीब सौ फुट लुढ़कने के बाद पब्बर नदी में जा गिरी।
विज्ञापन

लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचा लिया

Breaking: Max in Rohru falls into ditch, died

लोगों ने मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य शुरू किया। इसमें मांदल गांव निवासी कांता (24) पत्नी राजीव व बिमला पत्नी कल्याण सिंह (42) नलवा गांव, कोठू झगटान की मौके पर मौत हुई है। घायलों में नेपाली मूल निवासी वीर बहादुर, मटासा गांव निवासी गोवर्धन डाल्टा, कोयला गांव निवासी चुन्नी लाल।

झाल्टा गांव निवासी मदनी, मांदल गांव निवासी राजीव, गिल्टाड़ी गांव निवासी दिनेश, बिहार के मजदूर सुनील व अखिलेश व खरशाल गांव निवासी कमल शामिल हैं। हादसे के समय वाहन को खरशाल गांव निवासी कमल चला रहा था। घायलों ने पुलिस को बताया कि चालक टैक्सी में सामने लगे पंखे को बार-बार छेड़ रहा था।

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

Breaking: Max in Rohru falls into ditch, died

अस्पताल में भर्ती घायल गोवर्धन डाल्टा ने बताया कि हादसे से पहले कई बार चालक को पंखे से छेड़छाड़ न करने की नसीहत दी गई, लेकिन वह नहीं माना। कुछ समय बाद जीप सड़क से बाहर होकर पलट कर नदी में जा गिरी।

घायलों ने पुलिस को बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हादसे के समय वाहन में ग्यारह लोग व सेब की पेटियां भी भरी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed