फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy Unhappy with the unemployment committed suicide at solan himachal

बेरोजगारी से परेशान युवक ने पार्किंग की छत से कूदकर दे दी जान

Tue, 19 Jun 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 19 Jun 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
boy Unhappy with the unemployment committed suicide at solan himachal

बेरोजगारी से तंग आकर हमीरपुर के एक युवक ने सोलन में आत्महत्या कर ली। युवक काम की तलाश में सोलन आया था। यहां अपने दोस्त के पास ठहरा था। रविवार शाम को वह दोस्त के साथ शहर आया और यहां सन्नी साइड में पार्किंग से कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


युवक की पहचान विजय कुमार (21) निवासी भोरंज (हमीरपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को उसे सोलन के आंजी गांव में दोस्त ने किराए पर कमरा दिलवाया था। रविवार शाम को दोनों युवक कुछ समान लेने के लिए बाजार आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान विजय के दोस्त ने उसे सन्नी साइड स्थित पार्किंग के पास रुकने के लिए कहा और वह समान लेने चला गया। इस दौरान विजय ने पार्किंग की छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद रात को स्थानीय लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

boy Unhappy with the unemployment committed suicide at solan himachal

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत की वजह क्या रही है। फिलहाल, युवक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस युवक के दोस्त से भी पूछताछ कर रही है। बेरोजगार होने की वजह से युवक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने कहा कि पहली दृष्टि से मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed