फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy crushed under car near una.

कार ने रौंदा डाला तीन साल का मासूम

Tue, 21 Apr 2015 11:24 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
boy crushed under car near una.

हिमाचल के ऊना जिल के मवां कहोला में अज्ञात कार ने तीन वर्षीय बच्चे को कुचल डाला, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने कार चालक की धरपकड़ को छानबीन शुरू कर दी है। बच्चे की पहचान प्रदीप साहनी पुत्र विनोद साहनी निवासी बिहार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 11 बजे एक सफेद रंग की कार गगरेट से दौलतपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान मवां कहोला के पास सड़क किनारे चल रहे प्रवासी मजदूर के बच्चे को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे मासूम बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में लोगों ने उसे दौलतपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रदीप माता-पिता का इकलौता बच्चा था। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी के नीचे आने से बाल-बाल बचा बच्चा

boy crushed under car near una.

चिंतपूर्णी पुराना बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब श्रद्धालुओं का तीन साल का बच्चा गाड़ी के टायर के नीचे आने से बाल-बाल बच गया। इस घटना में उक्त बच्चे के पेट और टांग में मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा कि गाड़ी चालक ने कथित तौर पर नशा किया हुआ था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर एक श्रद्धालु परिवार चिंतपूर्णी में अपने तीन साल के बच्चे का मुंडन करवाने आया हुआ था। मुंडन करवाने के बाद पुराने बस स्टैंड पर जब वे खरीदारी कर रहे थे तो वहां से गुजर रही एक बोलेरो जीप ने बच्चे को टक्कर मार दी। इस पर घर के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने जीप को रोका।

इसके बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए और तुरंत बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बच्चे की पहचान सार्थक बख्शी पुत्र नितिन बख्शी निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed