बेरोजगार युवक ने खुद को दी ऐसी मौत कि रूह कांप जाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 साल के नौजवान युवक ने खुद को ऐसी खौफनाक मौत दी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। परेशान चल रहे इस युवक ने पहले तो पुल पर लोहे की रैलिंग से रस्सी बांधी और फिर उसी रस्सी को अपने गले में बांध लिया।
इसके बाद यह युवक पुल से कूद गया। रस्सी छोटी होने के कारण यह आधे पुल में ही झूल गया और इसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोग यह देखकर सन्न रह गए। फिलहाल युवक की पहचान कर ली गई है। मृतक विजय कुमार ऊना के हरोली का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार युवक ने देर रात सलोह पुल से कूद सुसाइड कर लिया। सुबह के समय लोगों ने इसे पुल से लटका देखा तो पुलिस को सूचित किया। फिलहाल परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
सुसाइड नोट भी लिखा
पुलिस के अनुसार युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। इसमें युवक ने अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के अनुसार युवक आईटीआई से डिप्लोमा हासिल कर चुका था।
मगर इन दिनों यह बेरोजगार ही था और काम की तलाश में भटक रहा था। देर रात ही इसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि कहीं मौत का कोई और कारण तो नहीं है।
युवक का शव कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।