{"_id":"57c666934f1c1b483b2cb832","slug":"blood-stained-dead-body-found-on-road-in-rohru","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिला खून से लथपथ युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर मिला खून से लथपथ युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील रोहड़ू के तहत जगोठी-समरकोट के बीच सड़क पर एक युवक का खून से सना शव संदिग्ध हालत में मिला। युवक की मौत को हत्या माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की जगोठी नाला से आगे एक युवक का शव सड़क पर पड़ा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके चलते मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र मिलाप चंद, निवासी गांव परोड, तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के तौर पर हुई। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना युवक के परिजनों को भी दी गई है।
विज्ञापन
मौके की जांच के दौरान पता चला की सड़क पर कई जगह खून के निशान पडे़ थे। युवक के शरीर में चोटें भी आई हैं। लेकिन अभी तक जांच में स्पष्ट नहीं हो सका की युवक बैजनाथ से रोहड़ू किस काम से आया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का
विज्ञापन
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हिट एंड रन का मामला भी मान रही है। डीएसपी कमल किशोर ने मामले की पुष्टि की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामला हिट एंड रन का लग रहा है। उन्होंने कहा पुलिस मामले में लोगों से भी पूछताछ कर रही है।