{"_id":"5e31a92f8ebc3e4b04555bfd","slug":"blood-clash-in-meeting-with-darat-and-kirpan-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में चले दराट और किरपाण, आधा दर्जन लहूलुहान, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैठक में चले दराट और किरपाण, आधा दर्जन लहूलुहान, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Jan 2020 09:30 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन जिले के उपमंडल नालागढ़ के माजरा गांव में ठोस कचरा प्रबंधन कमेटी बनाने को आयोजित बैठक में बुधवार को खूब हंगामा हुआ। बैठक जानलेवा हमले में बदल गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। बैठक में दो लोगों ने किरपाण और दराट से अन्यों पर हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को रामानंद पुत्र महंत राम निवासी गांव माजरा डाकघर दभोटा तहसील नालागढ़ ने बताया कि पूरा गांव धर्मशाला में शिवालिक ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को लेकर कमेटी गठित करने के बारे में चर्चा के लिए एकत्र हुआ था। बैठक में दिनेश पुत्र पप्पू राम और मनी राम पुत्र टेकचंद दोनों निवासी गांव माजरा भी बैठे हुए थे। दोनों ने तैश में आकर किरपाण व दराट से रामनंद, रणजीत सिंह पुत्र बनारसी दास, हेमराज पुत्र जीतराम सहित अन्य लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन