फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big disclosures in fake currency recover case in mandi

नकली करेंसी बरामदगी मामले में आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 09 May 2018 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर(मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर(मंडी) Updated Wed, 09 May 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Big disclosures in fake currency recover case in mandi

नकली करेंसी बरामदगी के बाद मलाणा कनेक्शन के सुरागों को उधेड़ती हुई पुलिस युवा छात्रों के गिरोह की तह तक पहुंच गई है। इस मामले में दो नहीं, बल्कि चारों युवा लॉ स्टूडेंट हैं। 

विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।  हैरत की बात है कि चरस की गरज को पूरा करने और नकली नोटों के दम पर युवा पीढ़ी तक नशे का डोज पहुंचाकर शार्ट कट में अमीर बनने का सपना इन युवकों को तो ले ही डूबा, बल्कि
विज्ञापन


सुनहरे भविष्य का सपना बुनने वाले परिजनों की उम्मीदों को भी ले डूबा है। चारों अपने आप में मास्टर मांइड हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए लॉ के दो छात्रों और भूमिगत हुए इनके दोनों दोस्तों ने कॉलेज में ही गपशप के दौरान नकली नोट छापने का प्लान तैयार किया
विज्ञापन
विज्ञापन


और इंटरनेट में मौजूद आइडिया की मदद से इस प्लान को अंजाम तक पहुंचाया। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए दोनों छात्रों से नकली नोट से संबंधित बिंदुओं को लेकर सवाल पूछ रही है।  

फूट-फूट कर रोए परिजन 

Big disclosures in fake currency recover case in mandi

जाली करेंसी से जुड़े युवकों के परिजनों ने उनका भविष्य बनाने के लिए उन्हें उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाई थी। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके बच्चे ऐसी वारदात को अंजाम देंगे। पुलिस स्टेशन में सोमवार रात विक्रांत और परवेश के परिजन उनका कारनामा उजागर होने के बाद फूट फूट कर रोए।

वहीं गलती का अहसास देख दोनों छात्र भी आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।  लॉ स्टूडेंट परवेश की दादी मां अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। मगर दादी को यह मालूम नहीं है कि उसका पोता सलाखों के पीछे है। लॉ छात्रों के परिजनों पर मानो पहाड़ सा टूट पड़ा है।

सोमवार देर रात अपने बच्चों की गिरफ्तारी के बाद परवेश और विक्रांत के पिता वापिस घर लौट गए हैं।  पुलिस अब इस बाद की पड़ताल में जुट गई है कि लॉ स्टूडेंट नकली नोट कहां छापते थे और

नकली नोट छापने की सामग्री और प्रिंटर इन छात्रों ने कहां छिपाए हुए हैं। पुलिस जाली करेंसी मामले में फरार दो अन्य लॉ छात्रों का सुराग पता लगाने में दिनरात डटी हुई है। भूमिगत छात्रों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।  

मलाणा के देवा से थी दोस्ती 

Big disclosures in fake currency recover case in mandi

यह भी पता चला है कि फरार युवकों में से एक युवक की मलाणा के देवा के साथ गहरी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद मलाणा चरस की चाह में लॉ स्टूडेंटस ने नकली नोट छाप दिए। चारों छात्रों पर पहले भी कहीं मुकदमे दर्ज तो नहीं हैं। इसको लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि भूमिगत युवकों को पुलिस जल्द पकड़ेगी।   जाली करेंसी मामले में गिरफ्तार लॉ के दो छात्रों को पुलिस ने मंगलवार को उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर की अदालत में पेश किया।

जहां से दोनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गोहर मनोज वालिया ने रिमांड मिलने की पुष्टि की है। सोमवार को पुलिस ने हरियाणा निवासी विक्रांत और दिल्ली निवासी परवेश को जाली करेंसी मामले में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed