फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big disclosure in police recruitment fraud: accused made strategy in delhi

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में बड़ा खुलासा, यहां बैठकर रणनीति बनाते थे आरोपी

Sat, 31 Aug 2019 10:33 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवारना (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवारना (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Aug 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Big disclosure in police recruitment fraud:  accused made strategy in delhi

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में एसआईटी की ओर से वीरवार रात को दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आरोपी को पालमपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांच सितंबर तक आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


आरोपी सुमित बिसला को दिल्ली के लम्होड़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पैसे लेकर असल अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई दिल्ली के इसी आरोपी के क्वार्टर में रहकर रणनीति बनाते थे।
विज्ञापन


दिल्ली के इसी ठिकाने में फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जाता था। एसआईटी आरोपी को दिल्ली से भवारना थाने लाई थी। जहां पर उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में अब तक 30 लोगों को एसआईटी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से आठ आरोपी हरियाणा, एक राजस्थान और दो लोग उत्तर प्रदेश के शामिल हैं। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का यह पहला आरोपी है। जिसे दिल्ली से पकड़ा गया है। एसपी विमुक्त रंजन ने आरोपी को 5 सितंबर तक पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed