{"_id":"6b18d6a08cfa31f6b3fa90f3110779f6","slug":"before-examination-what-happen-at-rkmv","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से पहले आरकेएमवी में आखिर क्यों मचा हंगामा? ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा से पहले आरकेएमवी में आखिर क्यों मचा हंगामा?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Mar 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में शुक्रवार को परीक्षा हाल में एक छात्रा ने जमकर हंगामा मचाया। न्यू ब्लॉक की तीसरी मंजिल में बने परीक्षा केंद्र में सुबह नौ बजे परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच एक छात्रा लड़खड़ाती हुई कमरे में पहुंचीं। उसने आते ही इधर-उधर की बातें शुरू कर दीं। शिक्षिका ने एडमिट कार्ड मांगा तो उसने ‘माल लाओ... गला सूख रहा है मुझे पानी पिलाओ’ जैसी बात कही। शिक्षिका ने इसकी सूचना स्टाफ को दी।
विज्ञापन
छात्रा के पास परीक्षा का एडमिट कार्ड तो मिला लेकिन वह परीक्षा देने की हालत में नहीं थी। छात्रा की हरकतों को नशे से जोड़कर देखा गया और पुलिस बुला ली गई। पुलिस के अनुसार छात्रा प्रथम वर्ष इंग्लिश की परीक्षा देने के लिए आई थी। मगर उसे यह तक मालूम नहीं था कि परीक्षा कब है।
विज्ञापन
परिसर में छात्रा के हंगामे पर छात्राओं और शिक्षकों की भीड़ जमा हो गई। प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया भी वहां पहुंच गईं। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को चौकी ले आई। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल करवाया गया है। इसके परिजनों को भी सूचना दी गई है।
मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि क्या छात्रा बीमार थी या फिर इसे नशे की लत है।