फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bed girl commit suicide at mandi.

फोन कॉल के बाद बीएड छात्रा ने लगाया फंदा

Thu, 06 Nov 2014 09:55 AM IST
Updated Thu, 06 Nov 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
bed girl commit suicide at mandi.

युवक के एक फोन के बाद बीएड की छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फोन पर दोनों में ऐसी क्या बात हुई कि छात्रा ऐसा करने को मजबूर हुई, ये बात अभी राज बनी हुई है। मामला हिमाचल के जिला मंडी के रामनगर का है।

विज्ञापन


यहां बीएड की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस पूछताछ में इसकी सहेलियों ने बताया कि उसे एक युवक का फोन आया था। इसके बाद वह परेशान हो गई।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर दी है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मंगवाई में शिवानी (20) ने बुधवार को सरकारी आवास में फंदा लगा कर खुदकशी ली। मृतका मंडी कालेज में बीएड की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेलियों को भी आया फोन

bed girl commit suicide at mandi.

बीएससी करने के बाद उसने बीएड में दाखिला लिया था। सहेलियों के अनुसार बुधवार को भी शिवानी कालेज गई हुई थी। मगर जल्दी ही वापस आ गई। सहेलियां ने पुलिस को बताया कि किसी लड़के जो लूणापानी का बताया जाता है तथा इन दिनों सोलन में ट्रेनिंग कर रहा है।

उक्त युवक का शिवानी की सहेलियों को फोन आया कि शिवानी आज कोई आत्मघाती कदम उठा सकती है। जब तक सहेलियां इस बात को उनके मां बाप तक पहुंचाती तब तक उसने अपने आवास में जाकर फंदा लगा लिया।

घटना के समय पिता बाजार में कोई सामान लेने गया था। मां जो स्कूल में अध्यापिका है और ड्यूटी पर गई थी। छोटा भाई पड्डल मैदान में खेलने गया हुआ था। पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट मौका से नहीं मिला है। पुलिस फोन कॉल की डिटेल का पता पुलिस लगा रही है। जिससे आत्महत्या का कारण पता लग सकेगा। पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला ने मामले पुष्टि करते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलूओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed