{"_id":"07794539d363d9ee099a8d794ba2e14f","slug":"bed-fire-burned-alive-in-sleep-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद में ऐसी दर्दनाक मौत की कांप उठेगी रूह! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नींद में ऐसी दर्दनाक मौत की कांप उठेगी रूह!
ब्यूरो/ अमर उजाला, थुरल (कांगड़ा)
Updated Sun, 17 Aug 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की भ्रांता पंचायत में एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत टांडा अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव भ्रांता में गगन सिंह(50) के बिस्तर में रात को आग लग गई।
मृतक गगन सिंह गहरी नींद में सोया था और उसे आग लगने का पता नहीं चल सका, लेकिन जब आग बहुत तेज हो गई तो उसने शोर मचाया। इसके बाद परिवार के सदस्य वहां पर आए और आग को बुझाया।
बाद में उसे थुरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई।